Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में सीलिंग भूमि को लेकर बैठक हुई संपन्‍न राजस्‍व अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में सीलिंग भूमि को लेकर बैठक हुई संपन्‍न राजस्‍व अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज सीलिंग को लेकर सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। सीलिंग भूमि की समीक्षा के दौरान पाया गया

जिले में स्थित विभिन्‍न भूमियों के राजस्व अभिलेख खसरे के कालम 5 में निजी भूमिस्वामियों के नाम दर्ज होने के साथ-साथ कैफियत कालम नं. 12 में “सीलिंग से प्रभावित” या “शहरी सीलिंग भूमि” की प्रविष्टि दर्ज है।

यह प्रविष्टि जबलपुर विकास प्राधिकरण के स्वामित्व की विभिन्न ग्राम की भूमियां के कई खसरा नंबर भी दर्ज है और कई वैध कालोनियों के खसरा नंबर पर यह प्रविष्टि पाई गई है।

ऐसी स्थिति में निजी भूमिस्वामियों को विक्रय और नामांतरण की प्रक्रिया में बेवजह कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

शासन की स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन की आय भी प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त अनेक भूमि जिनको अतिशेष घोषित नहीं किया गया है जो “सीलिंग से प्रभावित” या शहरी सीलिंग भूमि के रूप में दर्ज है।

सीलिंग से प्रभावित” या शहरी सीलिंग भूमि की प्रविष्टि दर्ज होने से त्रुटिसुधार के लिए आमजन अत्यधिक परेशान हैं। नवीनीकरण और फ्री-होल्ड नामांतरण जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कलेक्‍टर श्री सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक तौर पर निजी भूमि स्वामी की कोई गलती नहीं यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है

शासकीय भूमियों से संबंधित भू अभिलेख अद्यतन और शुद्ध रखे जावें, यह कदापि न्याय संगत नहीं है कि शासकीय भूमि से संबंधित चंद प्रकरणों में हेरा-फेरी की आशंका के कारण हजारों निजी भूमि स्वामियों को परेशान किया जाये।

राजस्व अभिलेख के कैफियत कालम नं. (12) में दर्ज “सीलिंग से प्रभावित या “शहरी सीलिंग भूमि” की प्रविष्टियों के संबंध में आवश्‍यक कार्यवाही की जाये और जिले में नगरीय अतिशेष घोषित शासकीय भूमि को छोड़कर शेष राजस्व खसरों में दर्ज “सीलिंग से प्रभावित” या “शहरी सीलिंग भूमि” की प्रविष्टि 01 जुलाई 2024 से प्रभावहीन मानी जायेगी।

तदानुसार राजस्व अभिलेखों में समय सीमा में सुधार किये जाने हेतु कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button