लोकसेवा आयोग की कराधान सहायक परीक्षा हेतु सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

लोकसेवा आयोग की कराधान सहायक परीक्षा हेतु सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जबलपुर संभाग में संभागायुक्त अभय वर्मा ने मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित कराधान सहायक परीक्षा-2022 हेतु जबलपुर में बनाये जा रहे सभी 9 परीक्षा केन्द्रों के लिये सहायक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है।
सहायक को-ऑर्डिनेटर्स पर जिला कोषालय से प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट्स प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने तथा परीक्षा केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी होगी।
उन्हें परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र का भ्रमण करने एवं परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये है।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की कराधान सहायक परीक्षा-2022 रविवार 25 फरवरी को ऑफलाइन पद्धति से एक सत्र में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा के लिये जबलपुर शहर में 9 परीक्षा केन्द्र बनाये जा रहे हैं।
परीक्षा केन्द्र पर पदस्थ संस्था के प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।