राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित
दमोह जिला मध्य प्रदेश

राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित
(पढिए जिला दमोह ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)
गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित “लोकतंत्र का लोकोत्सव” भारत पर्व कार्यक्रम में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
मध्य प्रदेश जिला दमोह प्रशासन, जनसम्पर्क विभाग एवं स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय मानस भवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘’भारत पर्व’’ प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों-कर्मचारियों, कृषकों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रस्तति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, विद्यासागर पाण्डे, नरेन्द्र दुबे, एडीएम मीना मसराम सहित जिला अधिकारी और कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सम्मानीय मीडियाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकतंत्र का लोक उत्सव अतंर्गत भारत पर्व के अवसर पर ढिमरयाई लोक नृत्य चुन्नीलाल रैकवार सागर एवं लोकगायन आशा भारती बैरसिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। सागर के कलाकारों द्वारा रामचरित मानस पर अपनी प्रस्तुति दी।
अनहद कला केन्द्र के कलाकारों ने गणेश बंदना प्रस्तुत की साथ ही मनमोहक और आर्कषक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने चुन्नीलाल का किया सम्मान
भारत पर्व के कार्यक्रम दौरान ढिमरयाई लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकार चुन्नीलाल रैकवार का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया और अच्छे कार्यक्रम के लिये बधाई दी।






