Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

विकसित भारत संकल्प यात्रा बादशाह हलवाई मंदिर एवं रजक धर्मशाला में हुआ शिविरों का किया गया कार्यक्रम आयोजित

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा बादशाह हलवाई मंदिर एवं रजक धर्मशाला में हुआ शिविरों का किया गया कार्यक्रम आयोजित

(पढिए जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ राजेश विश्वकर्मा की खास खबर)

विधायक श्री राकेश सिंह एवं पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर हुये शामिल
नागरिकों को दिलाया देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज रविवार को भी शहर में दो स्थानों बादशाह हलवाई मंदिर एवं रजक धर्मशाला के पास शिविर आयोजित किये गये।

यात्रा के तहत बादशाह हलवाई मंदिर में आयोजित शिविर में जहां विधायक राकेश सिंह भी शामिल हुए, वहीं कांचघर के पास स्थित रजक धर्मशाला में आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर मौजूद रहे और कई हितग्राहियों को शासन की जन कल्याण की योजनाओं का लाभ अपनी उपस्थिति में दिलाया गया

बादशाह हलवाई मंदिर के शिविर में विधायक श्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गों को लाभांवित करने की सोच के साथ योजनायें संचालित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के अभूतपूर्व कार्य भी हुये हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नवाचारी योजनाओं से देश मे हुये विकास की जानकारी देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

श्री सिंह ने कहा कि शासन की कोई भी योजना हो हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति शिविर से निराश होकर न लौटे और उन्हें कोई भी असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने तथा देश की संस्कृति, गौरव और अखंडता को बनाये का संकल्प दिलाया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहर में रविवार को आयोजित किये गये दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने अपना पंजीयन कराया ।

कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं के तहत हितलाभों का वितरण भी किया गया ।

शिविरों में जहाँ प्रचार रथ के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं इन योजनाओं का लाभ लेने से शेष रह गये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

शिविरों में कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा बैंकों से जुड़ी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं अटल पेंशन योजना के अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे। इन स्टालों पर इन योजनाओं का लाभ लेने से शेष रह गये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
शिविरों के दौरान स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवायसी करने, आधार लिंकिंग, आधार अपडेशन एवं आधार रजिस्ट्रेशन के लिये भी स्टॉल लगाये गये थे। इसके साथ ही यात्रा के साथ चल रहे प्रचार रथ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सन्देश का प्रसारण किया गया। लोगों को भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी सुनाये।

शिविरों में पार्षद श्रीमती मालती चौधरी, श्रीमती शारदा कुशवाहा, राजकुमार पटैल, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं श्रीमती अंजू सिंह, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप राठौर भी उपस्थित रहे ।

सोमवार को गुप्तेश्वर मंदिर मैदान और टेढ़ी नीम क्षेत्र में लगेंगे शिविर :-

केंद्र शासन की जन कल्याण की योजनाओं का सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने और देश मे विकास से आम लोगों को परिचित कराने निकाली जी रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार 25 दिसम्बर को शहर में दो स्थानों गुप्तेश्वर मंदिर मैदान एवं टेढ़ी नीम क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े ने क्षेत्र के नागरिकों से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है ।

Related Articles

Back to top button