Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने कोलार रोड निर्माण का किया पैदल निरीक्षण,देखी कार्य की भौतिक प्रगति

भोपाल जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने कोलार रोड निर्माण का किया पैदल निरीक्षण,देखी कार्य की भौतिक प्रगति

(पढिए जिला भोपाल ब्यूरो चीफ शक्ति प्रताप सिंह की खास खबर)

कार्य की गति को और अधिक बढ़ाने दिये निर्देश

नगरनिगम अतिक्रमण हटाने संबंधितों को दें नोटिस

धूल-मिट्टी को रोकने पानी का करें नियमित छिड़काव

जनवरी तक एक तरफ़ की लेन हो जायेगी तैयार

मध्य प्रदेश जिला भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कोलार रोड सड़क निर्माण का पैदल निरीक्षण किया।इस दौरान एसडीएम श्री अंशुल खरे, एसडीएम श्री आशुतोष सहित नगरनिगम,प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कोलार तिराहा से चुनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी,दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति देखी एवं कार्य को और अधिक गति देने निर्देश दिये।उन्होंने सड़क निर्माण के कारण हो रही धूल-मिट्टी पर नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिये।इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण जिस गति से हो रहा उससे यह लगता है कि एक तरफ़ की लेन जनवरी तक तैयार हो जायेगी।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि अभी भी कई जगह अतिक्रमण है जिन्हें हटाया जाना है ।इस पर कलेक्टर ने नगरनिगम को निर्देश दिये की संबंधितों को अतिक्रमण हटाने नोटिस दें ,इसी के साथ संबंधित एसडीएम भी नियमानुसार कार्यवाही करें ,सड़क निर्माण में अतिक्रमण वाधा नहीं बनना चाहिए।इसी के साथ कलेक्टर ने अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिये है

Related Articles

Back to top button