Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत घर-घर जाकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जिला बुरहानपुर मध्य प्रदेश

जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत घर-घर जाकर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर के अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय द्वारा ग्राम छोटा बोरगांव में मतदाताओं के घर-घर जाकर जागरूक किया गया।

बुजुर्गाे, महिलाओं, पुरूषों, नवीन मतदाताओं तथा दिव्यांगजनों को मतदान का संकल्प दिलवाया एवं मतदान का महत्व बताते हुए मतदान के लिए प्रोत्साहित भी किया।

मतदाताओं में स्लोगन के माध्यम से जागरूकता लायी जा रही है। ‘‘मेरा वोट मेरा अधिकार‘‘ ‘‘बुरहानपुर ने ठाना है, मतदान के लिए जाना है‘‘ ‘‘जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है‘‘ ‘‘वोट देना कर्तव्य भी, अधिकार भी‘‘ ‘‘मतदान हमारा अधिकार है, बनती इससे सरकार है‘‘।
आकर्षक चित्र उकेरकर भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button