जिला मऊगंज आबकारी विभाग के द्वारा लगातार अवैध मदिरा शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही
जिला मऊगंज मध्य प्रदेश

जिला मऊगंज आबकारी विभाग के द्वारा लगातार अवैध मदिरा शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
*दिनांक 04/09/2023*
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग जिला मऊगंज की कार्यवाही
मध्य प्रदेश जिला मऊगंज के अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही
कार्यवाही के दौरान ग्राम भीर में सुनीता गोस्वामी के रिहायशी मकान 120 किलोग्राम महुआ लहान, छोटू जायसवाल के रिहायशी 200 किलोग्राम महुआ लहान तथा 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,शिवकली जयसवाल के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,ग्राम पहाड़ी मे अनिल साकेत रिहायशी मकान से 400 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, उमेश साकेत के रिहायशी मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम महेवा मे प्रीति साकेत के रिहायशी मकान से 100किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम नईगढ़ी मे सुबती जायसवाल के रिहायशी मकान से 300 किलोग्राम महुआ लहान, राजदुलारी जायसवाल के रिहायशी मकान से 300 किलोग्राम महुआ लाहान तथा 20 लीटर हाथ भट्टी में मदिरा,सुनीता जायसवाल के रिहायशी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहान तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, मनीष जायसवाल के
रिहायसी मकान से 200 किलोग्राम महुआ लाहन 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,सरिता जायसवाल के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन,नईगढ़ी में नदी के किनारे 2100 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,बरामद कर म०प्र० आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क व च के तहत प्रकरण कायम किये गये।
इस प्रकार आज की कार्यवाही में कुल 11प्रकरणों में 4460 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 130 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 465500 रुपए है
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में
आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल
आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, अखिलेश शुक्ला,महिला आरक्षक पूनम अग्रवाल सम्मिलित रहे।







