जिले भर में अब तक 420.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिले भर में अब तक 420.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज
(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 22 अगस्त 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 22 अगस्त 2023 तक 420.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 2.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 419.3 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 290 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 411 मि.मी., बिरसिंहपुर में 361.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 407.8 मि.मी., नागौद में 802.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 277.5 मि.मी., उचेहरा में 472 मि.मी., मैहर में 275.3 मि.मी., अमरपाटन में 514 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 397.8 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 615..8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।