Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के बढ़ते प्रकरणों ने जताई नाराजगी कहा जल्द से जल्द करें निराकरण

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला सतना कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के बढ़ते प्रकरणों ने जताई नाराजगी कहा जल्द से जल्द करें निराकरण*

(पढ़िए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 7 अगस्त 2023/ समय सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान गत सप्ताह की तुलना में लगातार बढ़ रहे लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर 10-12 हजार के बीच जिले में कुल लंबित रहने वाले प्रकरणों की संख्या 17 हजार 476 तक पहुंच चुकी है। गत सप्ताह 16 हजार 416 प्रकरण लंबित थे। उन्होंने राजस्व की एसडीएम वार, सीईओ जनपद और नगरीय निकायवार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सतना जिला अभी 13 वें स्थान पर है।
href=”http://rajdhaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0002.jpg”>
कलेक्टर ने कहा कि अगली टीएल में सभी एसडीएम अपने राजस्व क्षेत्र के सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में की गई कार्यवाही और लापरवाह अधीनस्थों के विरूद्ध उठाये गये कदमों की जानकारी साथ लेकर आयेंगे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने टीएल बैठक से अक्सर बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले एसडीएम मझगवां जीतेन्द्र वर्मा और आरटीओ संजय श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. सूर्यवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति (एमडीएम) की ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर जेएसओ और जिला आपूर्ति अधिकारी पर अप्रसन्नता जताई।

Related Articles

Back to top button