कटनी जिला पुलिस अधीक्षक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारो को गरिमामयी आयोजन मे किये स्वागत सम्मानित
कटनी जिला मध्य प्रदेश

*कटनी जिला पुलिस अधीक्षक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारो को गरिमामयी आयोजन मे किये स्वागत सम्मानित*
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला कटनी । आजादी के अमृत महोत्सव काल के समापन अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रुम मे एक भव्य कार्यक्रम मे कटनी जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारो का सम्मान समारोह 4 अगस्त को आयोजित किया गया।जिसमे कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजित रंजन ने समस्त सेनानी परिवारो के उत्तराधिकारियो को अम्रत महोत्सव के स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शाल श्री फल भेंट करके सम्मानित किया ।
अभिजीत रंजन जी ने अपने उदबोधन मे स्वतंत्राता संग्राम सेनानियो के त्याग बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज हम सब आजादी के साथ खुली आबो हवा मे साँस ले पा रहे हैं यह सब महान स्वतंत्राता संग्राम सेनानियो व ज्ञात अज्ञात अमर शहीदो के कठोर त्याग बलिदान का फल है।रास्ट्र इन महान सेनानियो के प्रति क्र्तज्ञ है। उन्होने कहा कि इस आजादी को पाने के पहले हमने अपने देश की महान विभूतियों को खोया है।आज देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि रास्ट्र मे अमन चेन व समाजिक सदभाव के साथ आपस मे मिलजुलकर रहेँ।
कटनी जिले के स्वतंत्राता संग्राम के इतिहास पर पत्रकार सुरेन्द्र दुबे व अरविन्द गुप्ता ने भी अपने विचार रखे ।कटनी जिले मे मध्यप्रदेश मे सबसे अधिक 400 स्वतंत्राता संग्राम सेनानियों ने पूज्य महात्मा गान्धी जी के आह्वान पर असहयोग अन्दोलन जंगल सत्याग्रह व अन्य अन्दोलन मे जेल की कठोर यातना झेली हैं।इसी लिये पण्डित मोतीलाल नेहरु ने कटनी को स्वतंत्रता की वारडॉली की उपमा देकर गौरवान्वित किया था ।1857 की क्रान्ति का सूत्रपात भी विजयराघवगढ़ से अमर शहीद राजा सरयू प्रसाद सिह ने किया था जिनका बलिदान इतिहास के स्वर्णाक्षरों मे अंकित है।
अभिनंदन समारोह मे सन्तोष सिह भट्टी अरविन्द गुप्ता पण्डित सुरेन्द्र दुबे रामेश्वर तिवारी अजय बर्मन जवाहर गुप्ता पुन्नू लाल नामदेव छन्गेलाल नामदेव पुरुषोत्तम सोनी अनीता बर्मन अशोक नायक राम किशोर बढई मनीष तिवारी अनुपम जैन मुकंद गुप्ता प्रदीप सोनी नारायण धुरिया आदि सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज खेडिया सन्ध्या राजपूत सूबेदार अंजू लक्ड़ा सोनम उइके पी आर ओ राजेन्द्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा की उपस्तिथि रही ।कार्यक्रम मे देश के अमर शहीदो दिवंगत स्वतंत्राता संग्राम सेनानियो को 2 मिनट का मौन रखकर सृधंजलि भी अर्पित की गई ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन जी को स्मृति चिन्ह पत्रकार सुरेन्द्र दुबे अरविन्द गुप्ता सन्तोख सिह भट्टी ने भेंट किया। ंंंंंं