जिला सतना में अब तक 312.8 मि.मी. औसत दर्ज हुई वर्षा
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला सतना में अब तक 312.8 मि.मी. औसत दर्ज हुई वर्षा*
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 3 अगस्त 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 3 अगस्त 2023 तक 312.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 56.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 342.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 218.1 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 241.5 मि.मी., बिरसिंहपुर में 299.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 339.8 मि.मी., नागौद में 627.4 मि.मी., जसो (नागौद) में 209.5 मि.मी., उचेहरा में 360 मि.मी., मैहर में 172.1 मि.मी., अमरपाटन में 347 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 283.6 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 342.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।