मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के शुभांरभ पर दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई रैली
सतना जिला मध्य प्रदेश

*मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के शुभांरभ पर दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई रैली*
(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 2 अगस्त 2023/मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सतना नगर के दिव्यांगजनों के बीच कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुए आयोजन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा मतदान के दौरान निष्पक्ष मतदान और मतदाता जागरूकता अभियान के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग का संकल्प पत्र भरवाया गया। तथा उप संचालक सामाजिक न्याय एवं जिला नोडल अधिकारी सौरभ स्वीप प्लान सौरभ सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों की जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्यामकिशोर द्विवेदी, सामाजिक न्याय विभाग के केके शुक्ला, अरुणेश पाण्डेय तथा डीडीआरसीके डॉ. अमर सिंह, पुण्यवती गुप्ता, रामप्रताप चौधरी सहित अन्य कर्मचारी तथा दिव्यांगजन उपस्थित रहे।




