Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

सिविल लाइन (थाना) प्रभारी को उपनिरीक्षक ने मारी (गोली) नजदीकी हॉस्पिटल पर चल रहा इलाज (प्रभारी) की हालत गंभीर

रीवा जिला मध्य प्रदेश

*सिविल लाइन (थाना) प्रभारी को उपनिरीक्षक ने मारी (गोली) नजदीकी हॉस्पिटल पर चल रहा इलाज (प्रभारी) की हालत गंभीर*

(पढ़िए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला रीवा के अंतर्गत थाना सिविल लाइन में उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा को मारी गोली, हालत गंभीर। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

यहां सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई है। शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी जिसके कारण हितेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं। हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है। सभी अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button