रोजगार दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा आयोजित
सतना जिला मध्य प्रदेश

रोजगार दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा आयोजित
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 29 जून 2023/बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएसएमई द्वारा राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 30 जून को आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 जून को खरगौन जिले के कसरावद में आयोजित महिला सम्मेलन तथा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सतना जिले में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि रोजगार दिवस कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभाग, बैंक तथा अन्य विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। स्वरोजगार मेले में हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र वितरित किये जायेंगे। साथ ही कार्यक्रम में औद्याोगिक क्षेत्र मटेहना में आवंटित भूखण्डों के आधिपत्य पत्र भी दिये जायेंगे।




