Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*बिरूहली गांव की शासकीय जमीन पर दबंगों का कब्जा अवैध रूप से चल रहा है व्यापार*

कटनी जिला मध्य प्रदेश

*बिरूहली गांव की शासकीय जमीन पर दबंगों का कब्जा अवैध रूप से चल रहा है व्यापार*

( पढ़िए जिला कटनी क्राइम ब्यूरो चीफ देवेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला कटनी में रिठि जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिरूहली में गांव के दबंगों द्वारा निस्तारी जमीन को खुर्द बुर्ड करके अवैध रूप से बेचा जा रहा है जबकि लगभग 40 वर्षों से ग्रामीण वासी वहां नहाते एवं कपड़े और अनाज धोते चले आ रहे हैं और मवेसियों को पानी पिलाते आ रहे हैं।

इसके बावजूद भी खुलेआम प्राथमिक शाला की जमीन और तालाब की पुराई करके प्लाटिंग की जा रही है यदि प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय मे तालाब का नामो निशान मिट जाएगा। ग्राम पंचायत के जो कि बगल मे है किन्तु चाहकर भी उन दबंगों का विरोध नहीं कर पा रही है।

आदेश 6485।2018 मे खसरा नं 315 एवं 662 रकवा 1,33 हे,और 1,63 हे, निस्तार के लिए दर्ज है ऐसा ही हाल में प्राथमिक शाला का है वहां पर भी दिलेरी के साथ द्वारा दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जनपद सी.ई.ओ एवं तहसीलदार महोदय से निवेदन है कि मौके की जांच की जाएं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए वरना मामला कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा जायेगा अब देखना यह है कि ऐसे दबंगों पर प्रशासनिक अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या फिर ऐसे ही हौसले दबंगों के बुलंद रहते हैं

Related Articles

Back to top button