*आम आदमी पार्टी से होनहार नेता संजय दुबे ने जनता के प्रति कहा ऊपर भगवान नीचे किसान दोनों एक समान*
दतिया जिला मध्य प्रदेश

*आम आदमी पार्टी से होनहार नेता संजय दुबे ने जनता के प्रति कहा ऊपर भगवान नीचे किसान दोनों एक समान*
(पढ़िए जिला दतिया क्राइम ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट)
आज दतिया जिले की सेंवड़ा विधानसभा के ग्राम आनंदपुर में आम आदमी पार्टी के द्वारा *जनसंवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें आम आदमी पार्टी के *वरिष्ठ नेता संजय दुबे ने संबोधित करते हुए कहा* कि आज सेंवड़ा विधानसभा में किसान की हालात बहुत ही खराब हैं किसान की फसलों की लागत तो लगातार बढ़ रही है लेकिन किसान के फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। लागत बढ़ जाने के कारण किसान कर्ज लेकर अपना खून पसीना बहाकर खेती करता है लेकिन किसान को उसकी फसल का उचित दाम न मिल पाने के कारण किसान लगातार कर्ज के नीचे दबता जा रहा है। किसान के आंसू पौंछने वाला कोई नहीं है।
किसान को जब खाद की जरूरत पड़ती है तो किसान लंबी लंबी लाइनों में कई दिन धक्के खाते हैं। आम आदमी पार्टी किसान का दर्द समझती है। आम आदमी पार्टी किसान की हर लड़ाई को लड़ रही है एवं दिल्ली व पंजाब में किसान को सरकार ने अनन्त सुविधाएं दीं है वहाँ पर किसान संपन्न है एवं दिल्ली पंजाब में किसानों की आय में काफी बृद्धि हुई है।
आम आदमी पार्टी के *जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर ने कहा कि* 1 जुलाई को ग्वालियर में मा.अरविन्द केजरी




