*जिला कटनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक और सराहनीय कार्य की हुई शुरुआत*
कटनी जिला मध्य प्रदेश

*जिला कटनी कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक और सराहनीय कार्य की हुई शुरुआत*
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)
जिले के कोने – कोने मैं कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद की प्रशंसा
मामला मध्य प्रदेश कटनी जिले के जनपद पंचायत बहोरीबंद में आने वाले ग्राम पंचायत कौड़िया का है यहां पर हजारों वर्ष पुराना एक प्राचीन तालाब है और खास बात यह है कि इस तालाब के किनारे पर बने प्राचीन राम जानकी और हनुमान जी महाराज के मंदिर शोभायमान है यह तालाब लगभग 10 हेक्टेयर भूमि पर बना माना जाता है और बारह महीने इस तालाब पर पर्याप्त मात्रा पर पानी का भराव रहता था लेकिन तालाब का पूराओ हो जाने के कारण पानी का भराव होना बंद हो गया

जिसकी जानकारी बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा द्वारा कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद के संज्ञान में रखी गई जिसे सुन कलेक्टर महोदय ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए जन जागरूकता जन सहयोग कार्यक्रम अभियान के तहत बहोरीबंद एसडीएम को मार्गदर्शन दिया और तालाब गहरीकरण कार्य की शुरुआत करा दी तलाब गहरीकरण का कार्य जन सहयोग से करवाया जाएगा

जैसे ही क्षेत्र के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो लोगों के दिल खिल उठे तालाब गहरीकरण के होने से तालाब में पहले जैसा पानी का भरा होगा जिससे जीव जंतु पशु पक्षी एवं क्षेत्रीय लोगों उपयोगिता फिर शुरू हो जाएगी इस कार्य में सहयोग के लिए बहोरीबंद एसडीएम ने अपील की है कि क्षेत्र के जिन लोगों को अपने खेत में खाद की मात्रा बढ़ानी है तो तालाब की काप ले जाकर डालें जो खाद से अधिक पैदावारी पर काम करेगी
तालाब गहरीकरण के पहले दिन ही कलेक्टर अवी प्रसाद मौका निरीक्षण करने पहुंचे तो उपस्थित जनसैलाब ने कलस, बैंड बाजा के साथ श्री प्रसाद का स्वागत सराहनीय पहल की शुभकामनाएं दीं,
कलेक्टर प्रसाद ने जनसैलाब की खुशी देखी तो खुद भी खुश होते हुए तालाब की मेड पर बने राम जानकी हनुमान मंदिर मैं विराजमान प्रतिमाओं की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों की खुशी के लिए दुआएं मांगी
और सभी क्षेत्रवासियों से इस सराहनीय कार्य में सहयोग करने की अपील की इस मौके पर/ एसडीएम प्रदीप मिश्रा, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा, स्लीमनाबाद तहसीलदार शशांक दुबे, नायब तहसीलदार राजकुमार दुबे, एवं बहोरीबंद स्लीमनाबाद राजस्व अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि सहित जनसैलाब एकत्रित रहा
गोवा से पप्पू उपाध्याय बहोरीबंद।




