*सड़क (बस) हादसे में लगभग 22 लोगों की दर्दनाक (मौत) 50 से ज्यादा (गंभीर) रूप से घायल/पढ़िए क्या है सच*
खरगोन जिला मध्य प्रदेश

*सड़क (बस) हादसे में लगभग 22 लोगों की दर्दनाक (मौत) 50 से ज्यादा (गंभीर) रूप से घायल/लोगो मचा हड़कंप*
(सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी)
(पढ़िए सतना जिला ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
अब तक की सबसे बड़ी खबर मध्यप्रदेश के खरगोन से आ रही है, जहाँ खरगोन यात्री बस पुल से नीचे गिरी है,
बस में सवार यात्रियों में मची चीख पुकार,आधिकारिक पुष्टि के अनुसार अभी 22 लोगों के शव बरामद हुए हैं,राहत बचाव का कार्य अभी चल रहा है
बस में 50 से ज्यादा यात्री घायल होने की सूचना। इंदौर की ओर जा रही थी बस। खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह,खरगोन विधायक रवि जोशी मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल की घटना।
अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, ‘मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद का ऐलान।
गंभीर घायलों को ₹50 हजार
कम एवं साधारण घायलों को दिए जाएंगे ₹25 हजार
घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए, टीम राजधानी ऐक्सप्रेस न्यूज़ चैनल,से सतना जिला के ब्यूरो चीफ रिपोर्टर आशीष गुप्ता की ख़ास रिपोर्ट



