Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जैतहरी नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह एवं आभार का कार्यक्रम गरिमामई अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में संपन्न हुआ*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

उमंग गुप्ता युवा नगर परिषद अध्यक्ष जैतहरी की हुई ताजपोशी

जैतहरी नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह एवं आभार का कार्यक्रम गरिमामई अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में संपन्न हुआ

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)

जैतहरी/जैसा कि पूर्व से विदिशा की दिनांक 12 अप्रैल 2023 दिन बुधवार जैतहरी नगर परिषद के मैदान प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह एवं जन आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते, बिसाहूलाल सिंह, विनोद गोटिया, अमिता चपरा, अनिल गुप्ता,सुदामा सिंह,राम अवध सिंह, जयसिंह मरावी, एवं जनप्रतिनिधि गण और नगर परिषद जैतहरी के युवा अध्यक्ष उमंग गुप्ता प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। इसके साथ ही आए हुवे सभी भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक के साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं तत्पश्चात जैतहरी नगर के कन्याओं का समस्त अतिथियों के द्वारा पूजन किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने कन्याओं का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में समस्त अतिथियों का नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग गुप्ता, रवि राठौर उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह के द्वारा मल्यांपण एवं पुष्प गुच्छ के साथ ही शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान नगरपालिका के अध्यक्ष गुप्ता ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने विचार व्यक्त किए युवा अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मुझे नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया

और मैं जीतकर आया उसी दौरान मैंने जैतहरी नगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प कर लिया और लक्ष्य की ओर प्राप्त करने के लिए पांच कार्य जो भी वर्तमान में मुझे जमीनी स्तर पर चयनित करना है इस संबंध में जनता को सूचित किया गुप्ता ने बताया प्रत्येक घरों में कचरे के डब्बे,सड़कें,नालियां एवं शॉपिंग कंपलेक्स,चौपाटी की व्यवस्था जैतहरी में बनाने का मेरा अभी प्रथम लक्ष्य है युवाओं के लिए एक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था अलग से जैतहरी नगर परिषद में की जाएगी।
विनोद गोटिया ने मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में जानकारी दी एवं जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के सफर के बारे में अवगत कराया एवं नवागत युवा अध्यक्ष नगर परिषद जैतहरी के उमंग गुप्ता को बधाई दी एवं कार्य को करने की शुभकामनाएं दी

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे फग्गन सिंह कुलस्ते ने उमंग गुप्ता को शुभकामनाएं दी एवं लाड़ली बहना योजना के साथ ही सरकार के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनों और आम जनमानस को दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत ₹5000000 की स्वीकृति तत्काल मंच के दौरान ही शिलान्यास किया जैतहरी कॉलेज के लिए 2 करोड रुपए की लागत से सड़क स्वीकृति की जानकारी दी ब

लिया रोड के लिए 4 करोड रुपए की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति के संबंध में जानकारी दी लाड़ली लक्ष्मी योजना में 1000 बहनों के फार्म आयुष्मान योजना अंतर्गत 48 कार्ड बनाने की जानकारी संबल योजना अंतर्गत 1000 कार्ड बनाने की जानकारी मंच के माध्यम से सभी आम जनमानस को दी अंत में अनिल गुप्ता के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया और कोविड-19 के दौरान जिन ट्रेनों को जैतहरी में स्थापित बंद कर दिया गया था मंच के माध्यम से फग्गन सिंह कुलस्ते को चालू करने का निवेदन किया और ज्ञापन पत्र सौपा।
फग्गन सिंह कुलस्ते ने जल्द ही मांगों को पूरा किए जाने का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Back to top button