Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु अनुबंध पर किये हस्ताक्षर*

भारत सरकार नई-दिल्ली

*भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु अनुबंध पर किये हस्ताक्षर*

(पढ़िए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता को अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद के लिए 667 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 10 MAR 2023

रक्षा मंत्रालय ने 10 मार्च, 2023 को 667 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस विमान का उपयोग भारतीय वायु सेना द्वारा रूट परिवहन की गतिविधियों और संचार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाता रहा है। इसके अलावा, इनका उपयोग भारतीय वायुसेना के परिवहन पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है। छह विमानों की वर्तमान खेप उन्नत व कम ईंधन की खपत वाले इंजन के साथ पांच ब्लेड से सुसज्जित समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदी जा रही है।

यह विमान पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमित रूप से तैयार/छोटे रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से मध्यम दूरी की संचालन गतिविधियों के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। इन छह विमानों के शामिल होने से दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

****

एमजी/एमएस/एआर/एनके/डीए

(रिलीज़ आईडी: 1905729) आगंतुक पटल : 41

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English

सबमिट करें
Link mygov.in
Download PIB APP

abcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabcabc
सूचना का अधिकार एवं हमसे सम्‍पर्क करें
पीआईबी, मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में कौन क्‍या है।पत्र सूचना कार्यालय के मुख्‍यालय में कार्यरत अधिकारियों के टेलीफोन नंबरपत्र सचूना कार्यालय के क्षेत्रीय शाखा कार्यालयों के पते एवं टेलीफोन नंबरलोक शिकायत अधिकारीआन्‍तरिक शिकायत समिति कमेटीसंपर्क अधिकारीकेंद्रीय जन सूचना अधिकारी, अपीलीय प्राधिकारियों की सूचीबजट आबंटनकार्य आबंटननागरिक अधिकार पत्रपारदर्शिता लेखा परीक्षासीपीआईओ और अपी‍लीय अधिकारी की नियुक्तिसूचना पुस्तिकावेब सूचना प्रबंधक

भारत सरकार के लिंक्‍स
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयवस्त्र मंत्रालयवित्त मंत्रालयकृषि मंत्रालयगृह मंत्रालयआवास और शहरी मामलों का मंत्रालयमानव संसाधन विकास मंत्रालयपंचायती राज मंत्रालयपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालयविद्युत मंत्रालय
और देखें

हाइपरलिंकिंग नीतिगोपनीयता संबंधी नीतिस्वत्वाधिकार नीतिउपयोग संबंधी शर्तेंनिविदाअभिलेखागार
साइट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा

Related Articles

Back to top button