*1 फरार स्थाई वारंटी, व 2 गिरफ्तारी वारंटी को चचाई पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

1 फरार स्थाई वारंटी, व 2 गिरफ्तारी वारंटी को चचाई पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/चचाई
दिनाँक 4 मार्च 2023 को फरार स्थाई वारंटी प्र0 क्र0 201/22 धारा 25बी आर्म्स एक्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर रामअवतार पटेल न्याया0 अनूपपुर से जारी आरोपी संतोष वासुदेव पिता स्व० चमरू वासुदेव उम्र 40 साल नि0 बटुरा थाना अमलाई जिला शहडोल व गिरफ्तारी वारंटी प्र0 क्र० 38/22 धारा 294,323,506 ताहि0 वारंटी विनोद बैगा पिता सुक्खू बैगा उम्र 24 साल नि0 बरगंवा, प्र0 क्र0 451/22 धारा 279,337 ताहि के वारंटी जागेश्वर प्रसाद दुबे पिता वनमाली प्रसाद दुबे उम्र 55 साल नि0 गांधीनगर बरगवा को वारंट सहित गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओपी कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एन. प्रजापति, सउनि हरपाल सिंह परस्ते, सउनि. महिपाल प्रजापति, आर. अब्दुल कलीम की अहम भूमिका रही।