Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नित्य क्रिया करने गई महिला पर जगली जानवर ने किया हमला*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

नित्य क्रिया करने गई महिला पर जगली जानवर ने किया हमला

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/डोला

वन विभाग के कोतमा रेंज अंतर्गत झिरिया टोला के ग्राम पंचायत रेऊदा में सुबह तकरीबन 7:00 बजे शौच करने गई महिला कुन्ती केवट पिता कोदूराम केवट उम्र 21 वर्ष निवासी रेउदा जो 24 फरवरी 2023 की सुबह तकरीबन 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी देवी तालाब के समीप महुआ पेड़ के पास जहां पर जागली जानवर ने महिला को अपना शिकार बनाना चाहा व महिला के ऊपर हमला किया जिस पर महिला द्वारा शोरगोल मचाने से स्थानीय लोगों द्वारा एकत्रित होने पर जानवर को भगाया गया जिसकी जानकारी ग्रामीण जनों द्वारा डिप्टी रेंजर को दी गई।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घायल महिला को स्थानीय लोगों द्वारा वाहन की व्यवस्था कर उपचार के लिए मनेंद्रगढ़ आमांखेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार गले में गहरी चोट होने के कारण अभी महिला बात करने में असमर्थ है जिससे अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किस जानवर ने महिला पर हमला किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आया वन विभाग अमला

सुबह घटना की जानकारी वन विभाग अमला को दी गई इसके बावजूद उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची व पंचनामा तैयार किया गया साथ ही सर्चिंग अभियान शुरू किया गया है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की वन विभाग की टीम को स्थल से मास्क, चप्पल, व बाल्टी के साथ ही खून के धब्बे दिखे हैं। वन विभाग की टीम जानवर के पंजे के निसान को चेक करते हुए किस दिशा में जानवर गया है जानकारी एकत्रित कर रहे हैं साथ ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले पूरी तरह से सतर्क व सचेत रहें।

इनका कहना है।

महिला के गले में चोट के निशान हैं जिस पर डॉक्टर द्वारा बात करने के लिए मना किया गया है महिला को सहायता राशि दी गई है उपचार के उपरांत और भी राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

तुलसीदास नापित
डिप्टी रेंजर झिरियाटोला

Related Articles

Back to top button