Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्टर ने गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला में सतना 21 फरवरी 2023/केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 24 और 25 फरवरी के दो दिवसीय प्रवास पर सतना आयेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 24 फरवरी को सतना मेडीकल कॉलेज के लोकार्पण और शबरी महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार आयुक्त नगर निगम राजेश शाही को शबरी महोत्सव और मेडीकल कॉलेज हेलीपैड एवं व्हीआईपी के आवागमन मार्ग पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये हांकादल, फायर बिग्रेड, पानी के टैंकर, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया हैं।

इसी प्रकार अधीक्षण यंत्री विद्युत जीडी त्रिपाठी को हैलीपैड, सर्किट हाउस, संपूर्ण कार्यक्रम एवं आवागमन मार्ग पर निर्बाध और वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण मनोज द्विवेदी को एयर स्ट्रिप पर व्हीआईपी लाउंज, सर्किट हाउस और व्हीआईपी आवागमन की व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एलके तिवारी को मैहर, सतना मेडीकल कॉलेज और शबरी महोत्सव स्थल पर एम्बुलेंस, डॉक्टर्स, आवश्यक औषधियां एवं खानपान जांचदल की व्यवस्था तथा जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम को मैहर हेलापैड, शबरी महोत्सव हेलीपैड और मेडीकल कॉलेज हेलीपैड पर व्हीआइपी सहित हेलीकॉप्टर और वायुयान के क्रू सदस्यों की आवास एवं खानपान व्यवस्था का दात्यिव सौंपा गया है।

जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री पीएचई रावेन्द्र सिंह को शबरी महोत्सव और मेडीकल कॉलेज कार्यक्रम स्थल पर आने वाले जन समुदाय, हितग्राही के लिये पानी पाउच और उसके वितरण की व्यवस्था के साथ मंच पर माननीय अतिथियों के लिये पानी की उपलब्धता और उसके वितरण का दायित्व, कार्यपालन यंत्री आरईएस अश्वनी जायसवाल को शबरी महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर शिलान्यास एवं लोकार्पण की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह को शबरी महोत्सव और मेडीकल कॉलेज कार्यक्रम स्थल पर कन्या पूजन तथा उप संचालक उद्यान एनएस कुशवाह को कार्यक्रम स्थल पर गमलों के व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शबरी महोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया जायेगा। इसके लिये परियोजना अधिकारी गौरव शर्मा और अवधेश सिंह को कार्यक्रम स्थल में हितग्राहियों की उपस्थिति एवं हितलाभ वितरण पश्चात उनके प्रस्थान की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार जिला उद्योग अधिकारी आरएस पांडेय और उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी को शबरी महोत्सव कार्यक्रम स्थल में लगने वाले स्टाल के लिये विभागों का निर्धारण, गुणवत्ता का परीक्षण, स्टेनो ग्राफर प्रमोद द्विवेदी और ब्लाक समन्यवक विकास गौतम को शबरी महोत्सव कार्यक्रम में उद्बोधन के प्रमुख बिन्दुओं का संकलन करने, स्टेनो ग्राफर सुधीर कुमार गर्ग और दान बहादुर सिंह को मेडीकल कॉलेज कार्यक्रम में प्रमुख बिन्दुओं का संकलन करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौंड़, शीतल सिंह और सीमा सिंह को खाद्य सुरक्षा मानक जांच के लिये मेडीकल कॉलेज के डाइनिंग हॉल में व्हीव्हीआईपी को सर्व किये जाने वाले भोजन की जांच कर मानक स्तर का प्रमाण पत्र देने का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने संपूर्ण व्यवस्था के लिये अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि जिला खनिज अधिकारी हरेन्द्र पाल सिंह को गृह मंत्री के ओएसडी एवं डीएम नान दिलीप सक्सेना को मुख्यमंत्री के ओएसडी का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने मैहर स्थित हेलीपैड और मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्था और वहां लगने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिये अनुविभागीय अधिकारी मैहर धर्मेन्द्र मिश्रा को निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button