Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*त्रिस्तरीय पंचायत प्रशासकीय समिति के पदाधिकारी सेवा एवं समर्पण का नया इतिहास रचें – मुख्यमंत्री चौहान*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत प्रशासकीय समिति के पदाधिकारी सेवा एवं समर्पण का नया इतिहास रचें – मुख्यमंत्री चौहान

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समिति पदाधिकारियों को (सीएम) मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/17 जनवरी 2022/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रशासकीय अधिकार दिए गए हैं। अब पूर्व सरपंच एवं सचिव राशियों का आहरण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर मध्यप्रदेश में होने से कोविड पेसेन्ट की संख्या में वृद्धि हुई है।

जिसका मुकाबला जनता के साथ मिलकर करना है। क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटियों ने पूर्व में भी बेहतर कार्य किया है। अब पुनः उन्हें सक्रिय होना है। उन्होने कहा कि प्रशासकीय समिति के पदाधिकारी सभी पूर्व के चुने हुए पंचायत, जनपद और जिला पंचायत सदस्य जिला क्राईसेस मैनेजमेंट सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार है तो उनका टेस्ट जरूर कराएं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को टीकाकरण कार्य में जुटने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिनको पहला टीका नहीं लगाया है उनको, जिनको दूसरा नहीं लगा है उनको दूसरा टीका तथा बच्चों के टीकाकरण के लिए उनके परिजनों को प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि चुनी हुई व्यवस्था प्रशासकीय व्यवस्था के साथ बहुत जरूरी है इसलिए काम फिर से संभालकर जब तक अवसर मिलता है सेवा और समर्पण का नया इतिहास रचें। ग्रामीण क्षेत्र में विकास और रोजगारमूलक कार्य ठीक ढंग से चलें। गांव की आवश्‍यकता के अनुरूप विकास के कार्य हों ये जवाबदारी निभाना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोजगारमूलक सभी कार्यों का ठीक से क्रियान्वयन करें।

अलग-अलग कल्याणकारी येाजनाएं संचालित है यह सब बेहतर तरीके से चलें। यह सब आपकी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आप सभी पौधरोपण का कार्य करें। मैं प्रतिदिन पौधरोपण करता हूं। आप भी विशिष्‍ट स्थान देखकर यह कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। उन्होंने बिजली के अपव्यय को रोकने की भी अपील की। मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की प्रधान रूपमती सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी सहित सदस्यगणों ने हिस्सा लेकर देखा एवं सुना।

Related Articles

Back to top button