Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिले के प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह पहुंचे सतना*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिले के प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह पहुंचे सतना*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

जिला सतना 16 फरवरी 2023/प्रदेश के वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह गुरुवार की सायं 4ः15 बजे संक्षिप्त प्रवास पर सतना हवाई पट्टी पहुंचे। निजी और संक्षिप्त प्रवास पर प्रभारी मंत्री डॉ शाह सपत्नीक विशेष विमान से सतना पहुंचे।

इसके उपरांत उन्होंने सीईओ जिला पंचायत के शासकीय आवास सिविल लाइन पहुंचकर नवविवाहित दंपत्ति सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े और डॉ यशश्री को वैवाहिक जीवन की मंगल शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री शाम को ही सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए सतना से रवाना हुए।

प्रभारी मंत्री के सतना आगमन पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, एसडीएम सिटी नीरज खरे, तहसीलदार बीके मिश्रा सहित प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया

Related Articles

Back to top button