*सलैया ,लीला टोला, बेनीबारी में निकाली गई विकास यात्रा*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

सलैया ,लीला टोला, बेनीबारी में निकाली गई विकास यात्रा
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/12 फरवरी 2023/
विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के ग्राम सलैया ,लीला टोला ,बेनीबारी में पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास यात्रा आयोजित की गई। विकास यात्रा का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया। विकास यात्रा में लोंगो की समस्याए सुनी गई व यथासंभव निराकरण के संबंध में निर्देश दिये गए। साथ ही लोगों को पेसा एक्ट के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट के तहत जनजाति वर्ग के लोगों को अधिसूचित क्षेत्रों में जल, जंगल, जमीन का अधिकार दिया गया है।
इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड योजना, लाडली बहना योजना सहित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा का जनजातीय परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने स्वागत किया इस अवसर पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की गई।