Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची विकास यात्रा*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची विकास यात्रा

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/7 फरवरी 2023/

विकास यात्रा के माध्यम से जहां एक ओर भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के दिशा निर्देश में विकास यात्रा के माध्यम से क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों के साथ साझा की जा रही है। यह एक अच्छी पहल है, जिससे ग्रामीणों को पता चल रहा है कि हमारे गांव में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं। जिले के पुष्पराजगढ़, अनूपपुर एवं कोतमा क्षेत्र में विकास यात्रा तीसरे दिवस निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार आगे बढ़ी। इस दौरान विकास यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा के संबंध में नागरिकों को संबोधित करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की गई।इस दौरान लाड़ली संवाद और स्वच्छता तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के संवाद कार्यक्रम भी हुए। कई स्थानों पर नागरिकों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा के दौरान हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के 84.48 लाख व पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 32.39 लाख लागत के निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

जिले के अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्रा का नागरिकों ने स्वागत किया। विकास यात्रा के साथ ही जल जीवन मिशन की जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन ने भाग लिया।

विकास यात्रा के दौरान विधानसभा अनूपपुर क्षेत्र के 84.48 लाख लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इसी पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 32.39 लाख लागत के निर्माण कार्यों का यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

Related Articles

Back to top button