Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिले के अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा 6 से 8 फरवरी की यात्रा कार्यक्रम का विवरण*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश ङ

जिले के अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा 6 से 8 फरवरी की यात्रा कार्यक्रम का विवरण

यात्रा में शामिल होने नागरिकों से अपील

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/5 फरवरी 2023/

अनूपपुर जिले में 5 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्राएं प्रारम्भ हो चुकी हैं। जिले में यह यात्राएं 25 फरवरी तक विभिन्न गांवों तथा शहर के वार्डों और बस्तियों में पहुंचेंगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बताया कि 6 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय के सामने से प्रारंभ होकर वार्ड नं. 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 व वार्ड नं. 15 होते हुए स्वसहायता भवन वार्ड नं. 10 में समाप्त होगी। 7 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा कोतमा से प्रारंभ होकर चंगेरी, मनमारी, गोहण्ड्रा होते हुए गोहण्ड्रा में समाप्त होगी।

8 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा गोहण्ड्रा से प्रारंभ होकर बसखला, ठोड़हा, पैरीचुआ, बैहाटोला, बेलियाछोट होते हुए बेलियाछोट में समाप्त होगी। इसी प्रकार 6 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा अनूपपुर से प्रारंभ होकर बरबसपुर, खांड़ा, पसला, बिजौड़ी, धनगवां पष्चिमी, पोंड़ी मानपुर, भोलगढ़, जल्दाटोला होते हुए फुनगा में समाप्त होगी। 7 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा फुनगा से प्रारंभ होकर मझगवां, धनपुरी, बम्हनी, छिल्पा, मौहरी, मुड़धोबा, देवरी, धुम्मा, अमलई होते हुए अमलई में समाप्त होगी।

8 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा जमुना कालरी से प्रारंभ होकर वार्ड नं. 01 से 08 तक होते हुए पसान में समाप्त होगी। 6 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा अमरकंटक से प्रारंभ होकर भुण्डाकोना, पोंड़की, उमरगोहान, दमगढ़, फर्रीसेमर, हर्राटोला, बरसोत, पमरा, बिजौरी, लालपुर, भमरिया, पोंड़ी, भेजरी, नोनघटी, बहपुरी होते हुए भेजरी में समाप्त होगी।

7 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा भेजरी से प्रारंभ होकर दोनिया, बटकी, जामकछार, ताली, भरनी, सेंदुलखार लपटी, मेढ़ाखार, मैकलपहाड़ अमगवां, लेढ़रा होते हुए अमगवां में समाप्त होगी। 8 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा अमगवां से प्रारंभ होकर बरबसपुर, सोनहरा, बसही, धोबे, जुहिली, करौंदी, उमनिया होते हुए उमनिया में समाप्त होगी। संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से विकास यात्रा में शामिल होने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button