Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पंजीयन के लिये 30 केन्द्रों का निर्धारण*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्टर द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पंजीयन के लिये 30 केन्द्रों का निर्धारण*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की सच्ची खबरें)

जिला सतना में 04 फरवरी 2023 को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उर्पाजन के लिये जिले के कृषकों के पंजीयन कार्य कराये जाने के लिये पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा द्वारा कृषकों के पंजीयन कार्य के लिये जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा अनुसार 30 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। इन निर्धारित किये गये पंजीयन केन्द्रों में कृषक 6 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक समस्त कार्य दिवसों में आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर पंजीयन करा सकते हैं।

कलेक्टर द्वारा तहसील उचेहरा एवं रामपुर बघेलान में 6-6, नागौद एवं मैहर में 4-4, मझगवां एवं रामनगर में 3-3 तथा अमरपाटन, कोटर, कोठी और रघुराजनगर में एक-एक पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जारी

आदेशानुसार तहसील उचेहरा में सेवा सहकारी संस्था भटनवारा का पंजीयन स्थल भटनवारा, सहकरी संस्था उचेहरा का उचेहरा, सहकारी समिति मर्यादित पतौरा का पतौरा, सहकारी समिति मर्या. श्यामनगर का श्यामनगर, सहकारी संस्था कुलगढ़ी का कुलगढ़ी और सहकरी संस्था लगरगवां का पंजीयन स्थल लगरगवां निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार तहसील रामपुर बघेलान में सेवा सहकारी संस्था देवरी चोरहटा का पंजीयन स्थल देवरी चोरहटा, सहकारी संस्था जमुना का जमुना, सहकारी संस्था ओबरी का ओबरी, सहकारी संस्था रामपुर का रामपुर, सहकारी समिति मर्या. जनार्दनपुर का जनार्दनपुर एवं सहकारी समिति मर्या. सज्जनपुर का पंजीयन स्थल सज्जनपुर को बनाया गया है।

गेहूं पंजीयन कार्य के लिये तहसील नागौद अंतर्गत सहकारी संस्था बारापत्थर का पंजीयन स्थल बारापत्थर, सहकारी संस्था सिंहपुर का सिंहपुर, सहकारी विपणन संस्था मर्या. नागौद का मंडी नागौद, सहकारी समिति सेमरवारा का सेमरवारा, मैहर अंतर्गत सहकारी समिति मर्या. बेरमा का बेरमा, सहकारी समिति जरियारी का जरियारी, सहकारी संस्था तिघरा का तिघरा, सहकारी समिति जूरा का जूरा, मझगवां अंतर्गत सहकारी समिति पाथरकछार का पाथरकछार (खोही), सहकारी समिति बरौंधा का बरौंधा, सहकारी समिति पिंडरा का पिंडरा तथा रामनगर अंतर्गत सहकारी संस्था रामनगर का रामनगर, सहकारी समिति मिरगौती का मिरगौती एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोविंदपुर का पंजीयन स्थल गोविंदपुर निर्धारित किया गया है।

जबकि अमरपाटन में सेवा सहकारी समिति ओबरा का पंजीयन स्थल ओबरा, कोटर में रामानुजम विपणन सहकारी समिति रामपुर बघेलान का अबेर, कोठी में सेवा सहकारी समिति डांडीटोला का कोठी तथा रघुराजनगर में सेवा सहकारी समिति हाटी के पंजीयन स्थल हाटी में कृषकों का पंजीयन शासन द्वारा जारी नीति-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button