*अपर कलेक्टर ने खान मत्स्य बीज परिच्छेद का किया निरीक्षण*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर ने खान मत्स्य बीज परिच्छेद का किया निरीक्षण
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/17 जनवरी 2022/
अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दिन मंगलवार को जनपद पंचायत सोहागपुर के झिरिया टोला गोरतरा में स्थित खान मत्स्य बीज परिच्छेद का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि 8 नर्सरी में लगभग 15 लाख मत्स्य बीजों का उत्पादन किया जाता है। जिस का भ्रमण कर अपर कलेक्टर ने निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान अपर कलेक्टर ने अन्य किसानों को मछली बीज उत्पादन हेतु प्रेरित करने के निर्देश सहायक संचालक मत्स्य को दिए। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि जिले में पिछले 1 वर्ष में कई किसानों को इसके लिए प्रेरित किया गया है तथा जिले के ब्यौहारी जनपद के बहुत से किसान इसके लिए आगे आए हैं और मछली उत्पादन कर रहे हैं तथा अच्छा लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार एवं मत्स्य विभाग के तस्कीम खान उपस्थित थे