Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अपर कलेक्टर ने कर्मचारियों से वन-टू-वन बात करके प्राप्त की जानकारी*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण
अपर कलेक्टर ने कर्मचारियों से वन-टू-वन बात करके प्राप्त की जानकारी

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/15 जनवरी 2023/

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज जिला मुख्यालय स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीयन रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर का बारिकी से परीक्षण किया। साथ ही अपर कलेक्टर किचन कक्ष एवं काउंसलर कक्ष का भी जायजा लिया। अपर कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से वन-टू-वन बात करके जानकारी प्राप्त किया। जिस पर कर्मचारियों ने भवन की पुताई की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। जिस पर अपर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष पर पुताई कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षक ने अपर कलेक्टर को बताया कि सेंटर में गार्ड रूम, पैरामेडिकल रूम तथा नई बिल्डिंग के लिए बजट आ गया है, परंतु पुरानी बिल्डिंग डिस्मेंटल नहीं हो पा रही है।

उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल कराने की बात कही। जिस पर अपर कलेक्टर ने त्वरित संबंधित अधिकारी को भवन को नियमानुसार डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर ने सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधीक्षक ने बताया कि यहां पुलिस विभाग द्वारा महिला पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जो सुरक्षा प्रदान करते हैं।

इस दौरान अपर कलेक्टर को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने जानकारी दी कि सखी वन स्टॉप सेंटर कई महिलाओं एवं किशोरियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसमें ना केवल मध्य प्रदेश बल्कि छत्तीसगढ़ झारखंड, उत्तरप्रदेश की बिछड़ी हुई महिलाओ को उनके घर वालों से मिलवाए है। अपर कलेक्टर ने सखी स्टॉप सेंटर के सभी कर्मचारियों के कामकाज की प्रशंसा किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी, अधीक्षक सरोज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button