Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*ग्राम कोटमी में वन विभाग के जमीन पर अतिक्रमण हटवाने को लेकर पंच, उप सरपंच और ग्रामीणों ने वनमण्डल अधिकारी अनूपपुर को शिकायत देकर की कार्यवाही की मांग*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ग्राम कोटमी में वन विभाग के जमीन पर अतिक्रमण हटवाने को लेकर पंच, उप सरपंच और ग्रामीणों ने वनमण्डल अधिकारी अनूपपुर को शिकायत देकर की कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/ग्राम कोटमी में बन गया वन विभाग की भूमि में प्रधान मंत्री आवास घर शिकायत के बाद वन विभाग की अधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर लिपापोती किए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रेंज कोतमा, वनपरिक्षेत्र लतार अंतर्गत ग्राम कोटमी वन विभाग की भूमि में जगदीश यादव पिता कधाई के द्वारा जंगल की भूमि में अतिक्रमण कर जबरन कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास योजना का घर भी निर्माण कर लिया गया है और पुराना मुनारा को हटाकर नया मुनारा भी निर्माण कराया गया है

जो जांच का विषय है जिसे लेकर समस्त ग्रामीणजनों व सभी पंच और उप सरपंच सहित लिखित शिकायत पत्र वन मण्डल आधिकारी अनूपपुर में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिसे लेकर वन विभाग की टीम जांच कर रही बता दें कि आ.ख.न. 181/1 की 5 डिसमिल भूमि का पट्टा के नाम पर प्रमाण पत्र है और उस नम्बर की भूमि नक्शे में कहीं और दिखा रहा है तो वहीं आ.ख.न.197/1 कधाई यादव की भूमि है वहीं दूसरी आ.ख.न.181/1 की भूमि का प्रमाण पत्र दिखाकर जगदीश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर भूमि को जबरन कब्जा कर लिया है।

हल्का पटवारी धुर्वासिन के पटवारी साहब से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि वहां पर राजस्व और वन विभाग दोनो की ही भूमी है। जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button