Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*संगीता नर्सिंग होम के खिलाफ पत्रकारों ने लगाया लापरवाही का आरोप एवं थाना में किया धरना प्रदर्शन*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

*संगीता नर्सिंग होम के खिलाफ पत्रकारों ने लगाया लापरवाही का आरोप एवं थाना में किया धरना प्रदर्शन*

(पढ़िए जिला अनूपपुर ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश अनूपपुर जिला के अंतर्गत बिजुरी में बीते दिनों बिजुरी के पत्रकारों ने संगीता नर्सिंग होम की अव्यवस्था की खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया था जिससे बौखलाए संगीता नर्सिंग होम संचालक द्वारा दवाब बनाने के लिए बिजुरी के पत्रकारों के खिलाफ शिकायत की गई जिसके बाद बिजुरी के पत्रकारों ने भी इसकी निष्पक्ष जांच कराकर f.i.r. करने का सामूहिक ज्ञापन दिया था लेकिन मामला लगातार एक हफ्ते से विचाराधीन है जबकि बिजुरी थाना प्रभारी द्वारा दो दिनों में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था

लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं करने से नाराज बिजुरी के पत्रकारों ने थाने के बाहर धरने पर बैठे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब चौथे स्तंभ को कार्रवाई करवाने में इतनी दिक्कतें हो रही है तो आम पब्लिक को कितनी परेशानी होती होंगी और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि कहीं ना कहीं बिजुरी थाना प्रभारी संगीता नर्सिंग होम के लगातार संपर्क में है जिसके कारण पत्रकारों के द्वारा की गई शिकायत पर अब तक f.i.r. नहीं की गई है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस पर संज्ञान लेते हैं या देश के चौथे स्तंभ को भी अपनी मांग के लिए धरने पर यूंही बैठना होगा।

Related Articles

Back to top button