Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*प्रभारी मंत्री ने बरूका मुख्‍य मार्ग से कटरी मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्‍ता की, की सराहना ग्राम पंचायत कोटमा में ढाप टोला मार्ग में निर्मित ग्रेवल रोड की जांच के दिये निर्देश*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री ने बरूका मुख्‍य मार्ग से कटरी मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्‍ता की, की सराहना
ग्राम पंचायत कोटमा में ढाप टोला मार्ग में निर्मित ग्रेवल रोड की जांच के दिये निर्देश

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/17 दिसंबर 2022/

शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने दिन शनिवार को शहडोल जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये गये विभिन्‍न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण किये जाये।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने सोहागपुर विकासखण्‍ड में देवगढ़ बस्‍ती से जायसवाल के घर के ग्रेवल रोड का निरीक्षण किया वहीं बरूका मुख्‍य मार्ग से कटरी तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दोंनो सड़को के गुणवत्‍ता की सराहना की।

वहीं ग्राम पंचायत कोटमा से धार टोला ग्रेवल रोड के निर्माण में अनियमतिता किये जाने की शिकायत मिलने पर प्रभारी मंत्री ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण किया तथा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन शहडोल में विधायक मद से निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने पटासी नाले में निर्मित पुलिया में एप्‍रोज मार्ग का निर्माण नही किये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की तथा एप्‍रोज रोड़ बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कलेक्‍टर वंदना वैद्य, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व प्रगति वर्मा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ममता मिश्रा साथ रहे।

Related Articles

Back to top button