*कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र मझगवां का किया निरीक्षण*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र मझगवां का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में प्राप्त की जानकारी
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में किसानों से की चर्चा
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/9 दिसंबर 2022/
कलेक्टर वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत सोहागपुर के धान उपार्जन केंद्र मझगवां का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उपार्जन केंद्र में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा धान का उपार्जन कार्य जारी है। इस दौरान कलेक्टर की धान की गुणवत्ता एवं रखरखाव का भी
कलेक्टर ने अपने समक्ष धान भी तौलाई कराई तथा धान के वजन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान बिक्री करने आए किसान रवि प्रसाद पटेल, शंकर लाल पटेल, विनोद पटेल, राजेंद्र प्रसाद, राजेश पटेल एवं राजेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों से चर्चा किया। चर्चा के दौरान किसानों से उपार्जन केंद्र के व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर किसानों ने कलेक्टर को बताया कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वहां बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए एवं उन्होंने कहा कि उपार्जन करने आए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी किसानों धान सही समय में खरीदी कर लिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, डीएम नान एसपी गुप्ता, वेयरहाउस प्रबंधक धीरज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।