Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणों को कराने आयोजित की जा रही ग्राम सभा*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणों को कराने आयोजित की जा रही ग्राम सभा

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)

अनूपपुर/25 नवंबर 2022/

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 से 30 नवंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए कलेक्टर सोनिया मीना ने सेक्टर प्रभारी व क्लस्टर प्रभारी तथा नोडल अधिकारी व ग्राम सभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव को ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों की जानकारी, कार्रवाई विवरण एवं फोटोग्राफ की एंट्री पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 25 नवंबर को जिले के चारों विकासखण्डो में 54 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। 26 नवंबर 2022 को जिले के 145 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 नवंबर 2022 को 87 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

28 से 30 नवंबर 2022 तक इन ग्रामों में होंगी ग्राम सभाएँ

पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 28 नवंबर को जिले के अनूपपुर जनपद अंतर्गत 9 जनपद जैतहरी अंतर्गत 2 जनपद पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 37 ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। 29 नवंबर 2022 को जिले के 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी। 30 नवंबर 2022 को जनपद जैतहरी व पुष्पराजगढ़ के एक-एक स्थान पर ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button