Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*वेंकटनगर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली के माध्यम से मतदान अवश्‍य करने की की गई अपील*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

वेंकटनगर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली के माध्यम से मतदान अवश्‍य करने की की गई अपील

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/06 दिसम्बर 2021/

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत वेंकटनगर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत वेंकटनगर के प्रमुख मार्गों से साईकल रैली निकालकर मतदाताओं से मतदान अवश्‍य करने की अपील की गई।

मतदाता जागरूकता हेतु साइकिल रैली में आमजन को मतदाता जागरूकता संबंधित नारे लगाकर मतदान हेतु प्रोत्साहित किया। उक्‍त आयोजन में सम्मिलित सभी ने जोरदार नारों के माध्यम से आमजन से मतदान दिवस पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मद्देनजर मतदान के अवसर पर निर्भिक, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया में सहभागिता की अपील की गई।

रैली के माध्यम से सभी को मतदाता जागरूकता हेतु उक्त प्रयासों को लगातार जारी रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं आसपास के मतदाताओं से मतदान दिवस पर मतदान करने की अपील की गई। सषक्त लोकतंत्र में मतदान सभी का कर्तव्य और अधिकार है।

Related Articles

Back to top button