Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशाविधि जगतसतनासम्पादकीयसागरस्वास्थ्य एवं विधि जगतहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*हाट बाजार राजेन्द्रग्राम में किसानों को दी गई जैविक खेती के विधि की जानकारी*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

हाट बाजार राजेन्द्रग्राम में किसानों को दी गई जैविक खेती के विधि की जानकारी

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)

अनूपपुर/16 नवम्बर 2022/

उद्यानिकी विभाग द्वारा जैविक हाट बाजार का आयोजन शनिवार 12 नवम्बर को हाट बाजार राजेन्द्रग्राम में ग्राम पंचायत कोहका पूर्व के सरपंच सत्येन्द्र सिंह ग्राम पंचायत किरगी के सरपंच अर्जुन सिंह तथा उप सरपंच राजीव लोचन सिंह की उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम में कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकंटक के वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह चौहान द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया।

उद्यानिकी विभाग के एम. एल. प्रजापति द्वारा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएमएफएमई योजना अन्तर्गत स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कृषकों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का कम से कम उपयोग करने तथा जैविक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग अधिक से अधिक करने की समझाईश देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। जैविक हाट बाजार में कृषकों द्वारा अपने-अपने सब्जी उत्पाद का विक्रय भी किया गया।

Related Articles

Back to top button