Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शासकीय उचित मूल्य के दुकान विक्रेताओं पर अब दिखेंगे ड्रेस में कोड/पढ़िए क्या है सच*

इन्दौर जिला मध्यप्रदेश

*शासकीय*उचित मूल्य के दुकान विक्रेताओं पर अब दिखेंगे ड्रेस में कोड/पढ़िए क्या है सच*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

*एप्रीन पहनकर नेम प्लेट भी लगायेंगे।

*ड्रेस कोड का अमल शुरू।

————
इंदौर जिले में संचालित 514 उचित मूल्य दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री इलैया राजा टी के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए जिले में उचित मूल्य दुकानदारों के लिये ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। दुकानदार निर्धारित कलर की एप्रीन पहनेंगे और अपनी पहचान के लिये नेम प्लेट भी लगायेंगे।
इस नवाचार की शुरूआत खाद्य विभाग के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर के निर्देशन में की गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जिले में संचालित समस्त 514 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के लिए ग्रे कलर का एप्रीन और नेम प्लेट बनवाये गये हैं।

इससे राशन वितरण करने वाले विक्रेता की पृथक पहचान हो सकेगी। सभी विक्रेताओं को यह निर्देश भी दिए गए है कि निर्धारित दिवस एवं समय में उचित मूल्य दुकान खोलकर राशन वितरण के दौरान एप्रीन पहनकर एवं नेम प्लेट लगाकर ही वितरण करें। उचित मूल्य दुकान के बाहर दृश्य गोचर स्थल पर मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर 181 भी सभी दुकानों पर लिखवाए गए है। राशन प्राप्त नहीं होने या दुकान बंद होने पर उक्त निःशुल्क नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Related Articles

Back to top button