*15 नवम्बर को लागू होगा पेसा एक्ट – मुख्यमंत्री महामहिम राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार किया जाएगा स्वागत*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

15 नवम्बर को लागू होगा पेसा एक्ट – मुख्यमंत्री
महामहिम राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार किया जाएगा स्वागत
मुख्यमंत्री ने दी पत्रकारों को जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की जानकारी
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
शहडोल/13 नवम्बर 2022/
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि 15 नवम्बर 2022 को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल के लालपुर आ रही है
यह सभी के लिए गौरव की बात है, हम सभी मिलकर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत जनजातीय परंपराओं के अनुसार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता लाने के उददेश्य से पेसा एक्ट लागू होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शहडोल जिले के लालपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव उत्सव के तैयारियों के संबंध में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिलकर सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए महामहिम राष्ट्रपति का ऐसा ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण स्वागत करें कि जो उन्हें हमेशा स्मरण रहें। मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से भी इस कार्यक्रम में सहर्ष सहभागिता निभाने की अपील की।




