*विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कमिष्नर ने किया विद्युत विभाग के अधिकारियों को तलब कमिष्नर करेंगे दमगढ़ में रात्रि विश्राम*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कमिष्नर ने ग्राम दमगढ़ में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
ग्राम दमगढ़ में 19 लाख 50 हजार रूपये की लागत से बनेगी नल जल योजना
विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कमिष्नर ने किया विद्युत विभाग के अधिकारियों को तलब
कमिष्नर करेंगे दमगढ़ में रात्रि विश्राम
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/04 नम्वबर 2022/
कमिष्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने दिन शुक्रवार को अपनी तीन दिवसीय नर्मदा पद यात्रा के दौरान अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ तहसील के ग्राम दमगढ़ में चौपाल लगाई। गांव की चौपाल में कमिष्नर ने लोंगो की समस्याएं सुनी। इस दौरान गांव में महिला सरपंच ने कमिष्नर को गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में बिजली नही है। दमगढ़ से अमरकंटक की रोड खराब है। महिला सरपंच का कहना था कि गांव में बिजली सड़क और पानी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। ग्रामीणों की इन समस्याओ के निराकरण के लिए कमिष्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तलब किया है तथा गांव की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देष अधिकारियों को दिए है। कमिष्नर ने दमगढ से अमरकंटक तक रोड निर्माण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष अधिकारियों को दिए।
ग्राम चौपाल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम दमगढ में 6 हैंडपंप लगाए गए है जो चालू हालत में है। गांव में 19 लाख 50 हजार रूपये की लागत से नल जल योजना स्वीकृत हुई है जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। चर्चा के दौरान कमिष्नर ने ग्रामीणों को समझाइष देते हुए कहा कि अमरकंटक क्षेत्र में भीषण ठंड लगती है इसके दृष्टिगत रखते हुए जागरूक रहने की आवष्यकता है। कमिष्नर ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निमोनिया रोग से बचने के लिए बच्चों को गरम कपड़े पहनाए जाए एवं स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टर की सलाह ली जाए।
कमिष्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों को निमोनिया रोग से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करे तथा सतत मॉनिटरिंग करें एवं छोटे बच्चों पर विषेष निगरानी रखें। कमिष्नर ने ग्राम चौपाल में राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राषन का वितरण किया जा रहा है। कमिष्नर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंषन, वृद्वा पेंषन, विधवा पेंषन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली तथा ग्रामीणों के समक्ष समीक्षा की। गांव की चौपाल में एडीजीपी डीसी सागर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजे अच्छी शिक्षा दें और आगे बढाएं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्याें में करें। नषा जैसी बुराईयों से दूर रहें, नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि तभी गांव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष को आगे बढाने में सबको मिलकर प्रयास करने होगे। इस मौके में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ, डीएफओ ए.के. अंसारी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर केके सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ पी.आर नाग, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थें।




