Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*गांव का सौभाग्य: कलेक्टर की पत्नी किसी गांव पहुंची:-बुद्धा मवासी*
सतना जिला मध्यप्रदेश

*गांव का सौभाग्य: कलेक्टर की पत्नी किसी गांव पहुंची:-बुद्धा मवासी*
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट)
सतना 3 नवंबर 2022/कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिले के आला अधिकारी तो समय- समय पर गांव में आते रहते हैं। लेकिन कलेक्टर की पत्नी हमारे गांव में ही क्या किसी भी गांव में पहली बार आई होगी। वह भी गांव के बच्चों को नए कपड़े और उपहार लेकर आई है। यह हमारे गांव का सौभाग्य है। यह कहना था आदिवासी बाहुल्य ग्राम पटनी के वृद्ध बुद्धा मवासी का।

बुद्धा ने कलेक्टर की पत्नी श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा और श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा ने बुद्धा मवासी से आत्मीयता पूर्वक बातचीत की।




