*शहडोल संभाग में नकली खाद, बीज बेचने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

शहडोल संभाग में नकली खाद, बीज बेचने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर
लम्पी स्किन बीमारी के संबंध में किसानों को करें जागरूक – कमिश्नर
कमिश्नर ने शहडोल संभाग में दुधारू पशुधन की संख्या बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
शहडोल संभाग कृषि उत्पादन मत्स्य उत्पादन, दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए करें अभिनव प्रयास – कमिश्नर
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/23 सितम्बर 2022/
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि है कि शहडोल संभाग में किसी भी स्थिति में अमानक स्तर के खाद, बीज एवं दवाईयां नही बिकना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अमानक स्तर के खाद बीज एवं दवाईयां शहडोल संभाग के किसी भी जिले में बिकते हुए पाये जाने पर मै उप संचालक कृषि को निलंबित करूंगा।
कमिश्नर शहडोल संभाग के सभी कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आदिवासी बहुल्य शहडोल संभाग में किसी भी स्थिति में किसानों तक अमानक स्तर खाद, बीज और दवाईयां पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने भूमिका को समझे और अमानक स्तर के खाद, बीज एवं दवाईयों की बिक्री पर सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने दिन शुक्रवार को कृषि आदानों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें। बैठक में कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कमिश्नर ने कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में कृषि उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, उद्यानिकी फसलों का उत्पादन और दुग्ध उत्पादन बढाने के निरंतर प्रयास किये जाएं।
किसानों से जीवंत सम्पर्क स्थापित किया जाए तथ उन्हें कृषि उत्पादन बढाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन बढाने की अच्छी संभावनाएं है इसके बावजूद शहडोल संभाग में बाहर से दूध आ रहा है शहडोल संभाग में किन कारणों से दूध बाहर से आ रहा है इसका सर्वे किया जाए तथा शहडोल संभाग में ही दुग्ध उत्पादन के लिए बेहतर से बेहतर से प्रयास किये जाए, शहडोल संभाग में दुधारू पशुधन की संख्या बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए तथा कार्ययोजना पर तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि आगामी दो दिवसों में शहडोल संभाग में दुधारू पशुधन की संख्या बढाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
कमिश्नर ने शहडोल संभाग में कुकुुट पालन के माध्यम से गरीब तबके के लोगों के आर्थिक उन्नयन के प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहडोल संभाग में बाहर के प्रदेशों में कुकुट उत्पाद आ रहे है यह अच्छी स्थिति नही है। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग में कुकुट पालन की गतिविधियों को बढ़ावा दें, स्व सहायता समूहो केा कुुकुट पालन के लिए प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित करें।
बैठक में कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों केा निर्देश दिए कि प्रदेश के कई जिलों में लम्पी स्किन डिजीस पशुधन में फैली है इसके बचाव के लिए किसानों को जागरूक करें तथा इससे कैसे बचा जा सकता है इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। बैठक में कमिश्नर द्वारा उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग और मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा भी समीक्षा की गई। बैठक में उप संचालक कृषि अनुपरर एनडी गुप्ता, संयुक्त संचालक पशुपालन व्हीव्हीएस चौहान, उप संचालक कृषि उमरिया सिलावन डेहरिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




