Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगर परिषद डूमर कछार में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधि*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगर परिषद डूमर कछार में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधि

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

अनूपपुर/17 सितंबर 2022/

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत 17 सितंबर2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाने हेतु विविध गतिविधि आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में नगर परिषद डूमर कछार में शासकीय योजना के पात्र व्यक्तियों के चिन्हांकन हेतु सर्वे दल गठित किए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत 17 सितंबर2022 को पीएम- स्वनिधि के हितग्राहियो एवं महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के द्वारा वॉलीबॉल ग्राउन्ड मे पौधारोपण किया गया उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर2022 से 02 अक्टूबर 2022 के मध्य स्वच्छता की गतिविधि के तहत श्रमदान व आम जनों को स्वच्छता के प्रति जन जागरूक करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे उन्होंने बताया कि 17 सितंबर शनिवार को दुर्गा पंडाल परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया इसके पश्चात दुर्गा पंडाल से नगर परिषद कार्यालय तक लगभग 2 किमी तक प्लॉग रन का आयोजन किया गया जिसमे नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष कंचना मेहता,पसान नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, पत्रकार गण, समस्त पार्षद गण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button