*कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक*
पन्ना जिला मध्यप्रदेश

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला पन्ना के कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर जिले में कौशल और रोजगार के लिए जरूरी प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की गई। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा डायमंड प्रोसेसिंग से संबंधित प्रशिक्षण पन्ना जिले में शुरू करने का प्रस्ताव कौशल विकास विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।
—
बैठक में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में फेलो साक्षी टेकाम द्वारा जिला कौशल विकास योजना के बारे में बताया गया। साथ ही जिला कौशल उपसमिति गठन का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ बालागुरू के., आईटीआई अधीक्षक राजेश कुमार पटेल सहित जिला कौशल समिति के सदस्य उपस्थित थे




