Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला जनसुनवाई में 51 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला जनसुनवाई में 51 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई*

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ दीपक तोमर की रिपोर्ट)

सतना 23 अगस्त 2022/कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव, एसडीएम रघुराजनगर (शहरी) नीरज खरे और एसडीएम रघुराजनगर (ग्रामीण) एसके गुप्ता ने जिले के विभिन्न अंचलो से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 51 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, गरीबी रेखा से नाम काटने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे। संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव, एसडीएम नीरज खरे और एसके गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button