*अनूपपुर में खाद्य मंत्री सिंह के नेतृत्व में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा जागरूकता रैली*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अनूपपुर में खाद्य मंत्री सिंह के नेतृत्व में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा जागरूकता रैली
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ अनुपपुर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट)
अनूपपुर/12 अगस्त 2022/
आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनूपपुर नगर में शनिवार 13 अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे से तिरंगा जागरूकता रैली आयोजन मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य/नेतृत्व में आयोजित की गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया है कि तिरंगा जागरूकता रैली जिला पंचायत कार्यालय के सामने वार्ड नं. 01 अनूपपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन नगरपालिका कार्यालय अनूपपुर में होगा।
उन्होंने तिरंगा जागरूकता रैली में नगर के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, शासकीय सेवकों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारों, युवाओं, विद्यार्थियों से सहभागी बनने की अपील की है।




