*समाजसेवियों द्वारा झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं बच्चों के साथ मिलकर बड़े ही उत्साहित के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार*
कटनी जिला मध्यप्रदेश

*समाजसेवियों द्वारा झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं बच्चों के साथ मिलकर बड़े ही उत्साहित के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
आंनदंम उत्सव मनाया और नन्हे मुन्ने बच्चे नये कपड़े पहनकर खुशी से उछल पड़े

आज दिनांक 7 अगस्त 2022 को समाजसेवियों द्वारा झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं बच्चों के साथ मिलकर रक्षाबंधन आंनदंम उत्सव मनाया और नन्हे मुन्ने बच्चे नये कपड़े पहनकर खुशी से उछल पड़े
खबर कटनी जिला
कटनी/विगत कई वर्षों से समभाव समरसता मानवता जनहित में समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच आनंद उत्सव मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा व श्रीमती समता तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री मति कामिनी गुमास्ता जी ने की विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिला प्रभारी श्रीमती शशि दुबे,मानव आयोग संस्था अध्यक्ष श्री मति सरस्वती सोनी, सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति ग्रामीण प्रभारी श्रीमती रामरति कोल सहित कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पुष्प समर्पित कर भगवान श्री कृष्ण के दरबार में विधि विधान से पूजन अर्चना कर मंत्रोच्चारण से माल्यार्पण कर उनके हाथों में रेशमी धागा बांधकर सभी की रक्षा करने हेतु प्रार्थना की तत्पश्चात उपस्थित मंचासीन अतिथियों को स्वागत वंदन अभिनंदन जूनियर अधिवक्ता सुश्री शिखा पांडे सुश्री माही विश्वकर्मा द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर रेशमी धागा बांधकर एक दूसरे का मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर समाजसेवी कामिनी गुमास्ता जी ने बंदीगृह में महिलाओं को उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए उन्हें उत्साहित करते हुए
कहा कि सबसे पहले हम एक-दूसरे से क्षमा मांगनी चाहिए और क्षमा करना चाहिए यही सबसे बड़ा फर्ज है मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा द्वारा अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए
सर्वधर्म जनसेवा समरसता मानवता जनहित में समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा विगत कई वर्षों से बंदी महिलाओं व बच्चों को उत्साहित करते हुए उत्कृष्ट कार्यों हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए
उन्हें आगे भी इसी तरह से कार्य करने हेतु अपेक्षा की समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि,,, इस कोरोना काल में लोगों ने अपनों को खोया है और बहुत कुछ पाया है अब थोड़ा सा परिस्थितियों में ठहराव आया है इसी लिए हमारा मुख्य उद्देश्य है कि इस रक्षाबंधन पावन पर्व पर हमारे किसी भी भाईयों की कलाइयां सूनी-सूनी ना रहे
इसके तहत हम यहां पर इन मातृशक्तियों एवं बच्चों को उत्साहित करते हुए उपहार स्वरूप राखी रूमाल चूड़ियां बिंदी मेहंदी आलता मिठाई एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को कपड़े मिठाई देकर उनके त्योहारों में केवल आनंद उत्सव की खुशियां बांटने आये हैं
और आते रहेंगे आप सभी मातृशक्तियों से हम यही अपेक्षा करते हैं कि आप लोग यह से बाहर निकल कर एक नई दिशा में पहचान बनाने में सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु अच्छे कार्यों को करने का दृढ़ संकल्प लें। इसी सन्दर्भ में रेखा अंजू तिवारी द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को नवीन वस्त्र दिये गये जिसे पाकर बच्चों के मासूम से चेहरे खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम मेंं विशेष सराहनीय सहयोग पूजा सिंह एवं श्रीमती रानी सिंह सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों मातृशक्तियों का सहदय से आभार व्यक्त शशि दुबे द्वारा किया गया
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की खबर




