*शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

सांसद का पुष्पराजगढ़ दौरा कार्यक्रम
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/23 मई 2022/
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव ने बताया है कि सांसद हिमाद्री सिंह 24 मई 2022 को प्रातः 11 बजे एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित कराए जाने वाली लांघा टोला, पटना, करपा, सरई, अहिरगवा, केलमनिया 52, 6 किलोमीटर मार्ग का भूमि पूजन कार्यक्रम मे दोपहर 12 बजे, ग्राम नवगंवा में ग्राम वासियों के साथ सौजन्य मुलाकात एवं कार्यक्रम अपराहन 2 बजे, ग्राम सरई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई का लोकार्पण एवं सभा कार्यक्रम दोपहर 4 बजे ग्राम तुलरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलरा का लोकार्पण कार्यक्रम, शाम 5 बजे ग्राम बेलडोंगरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलडोंगरी अतिरिक्त 10 कक्ष का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी तत्पश्चात सायं 6 बजे ग्राम बेलडोंगरी से राजेंद्र ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगी।




