*जिले भर में अग्नि दुर्घटनाओं के 773 मामले दर्ज एवं दो महीने का एक करोड़ 21 लाख की मुआवजा राशि का किया गया भुगतान/पढ़े क्या है सच*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिले भर में अग्नि दुर्घटनाओं के 773 मामले दर्ज एवं दो महीने का एक करोड़ 21 लाख की मुआवजा राशि का किया गया भुगतान/पढ़े क्या है सच*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
बैठक में दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश जिला सतना में 4 मई 2022/ को सतना जिले में खेत की नरवाई जलाने और बिना स्ट्रारीपर के हार्वेस्टर पर पूर्व से ही प्रतिबंध लगाया गया था। फिर भी मार्च और अप्रैल माह में अग्नि दुर्घटनाओं से क्षति के कुल 773 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिनमें एक करोड़ 20 लाख 73 हजार 261 रूपये की मुआवजा राशि का भुगतान प्रभावितों को किया गया है। इस आशय की जानकारी बुधवार को सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में दी गई।

अपर कलेक्टर राजेश शाही ने बताया कि जिले में मार्च और अप्रैल माह में अग्नि दुर्घटनाओं से क्षति के कुल 773 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें विभिन्न तहसीलों से खेत खलिहान में आग लगने के 646 प्रकरण हैं। जिनमें प्रभावित रकबा 267 हेक्टेयर क्षेत्र का मुआवजा राशि 86 लाख 7 हजार 861 रूपये का भुगतान प्रभावितों को किया गया है।

इनमें सर्वाधिक प्रकरण रामपुर बघेलान तहसील में 257 दर्ज हुए हैं। मकान क्षति के कुल 77 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिनमें 14 लाख 98 हजार 400 रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। जनहानि के दर्ज 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए और पशु हानि के 6 प्रकरणों में 81 हजार मुआवजा दिया गया है। अन्य 40 प्रकरणों में 2 लाख 86 हजार रूपये की मुआवजा राशि प्रभावितों को भुगतान की गई है। सांसद श्री सिंह ने जिले में अग्नि दुर्घटना के पीड़ितों को सहानुभूति पूर्वक और शीघ्र सहायता राशि भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।




